राष्ट्रीयलाइफस्टाइल

Chhath Mahaparva 2022: शुक्रवार से शुरू होगा महापर्व छठ, जानिए डूबते व उगते सूर्य को कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानें और भी बहुत कुछ

नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व है छठ पूजा। इस साल छठ का पर्व 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। दीपावली के छह दिन के बाद कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। शनिवार को खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाएगा। व्रती संतान की प्राप्ति, संतान की दीघार्यु, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना के लिए साक्षात सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करती हैं।

30 को अस्ताचलगामी व 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य
हिंदू पंचांग के मुताबिक, 29 अक्टूबर, शनिवार को खरना है। इस दिन व्रती लोग शाम के वक्त आम की लकड़ी से मिट्टी के बने चूल्हे पर गुड़ का खीर बना कर भोग अर्पण करती हैं और प्रसाद के रूप में इसे स्वयं भी ग्रहण करती है। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाता है। इसके एक दिन पहले सोमवार को नहाय खाय के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान कर नए वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना के बाद चने की दाल व कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण करेंगी।

खरना के अगले दिन अर्थात 30 अक्टूबर, रविवार के दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती लोग डूबते हुए अर्थात अस्त होने सूर्य देव को अर्घ्य देंगे। इस दिन छठ घाट पहुंचने से पहले घर में सभी सदस्य मिलकर साफ-सफाई से शुद्ध देसी घी में ठेकुआ बनाते हैं। इसके बाद पूजा क सूप सजाया जता है। जिसमें ठेकुआ, चावल के आटा और घी से बने लड्डू, पांच प्रकार के फल व दीए से पूजा का सूप तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे सिर पर रखकर लोग छठ माता का गीत गाते हुए श्रद्धा भाव के साथ पूजा के लिए घाट पहुंचते हैं।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर शाम को व्रती लोग अस्ताचलगामी सूर्यदेव को प्रथम अर्घ्य करेंगे। अर्घ्य से पूर्व व्रती जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को नमन करते हुए परिवार व समाज की सुख-शांति के लिए मंगल कामना करेंगे। इस वर्ष छठ महापर्व में सूर्यदेव को पहला अर्घ्य 30 अक्टूबर, रविवार के दिन दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय के समय छठ पूजा सुबह 06.31 बजे और सूर्यास्त के समय छठ पूजा शाम 05.38 बजे होगी।

सुबह 06.32 बजे उदीयमान सूर्य को देंगे अर्घ्य
इस साल 31 अक्टूबर 2022, सोमवार के दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल 31 अक्टूबर को सुबह 06.32 बजे सूर्योदय हो रहा है। इसी समय पर सभी छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से सुख समृद्धि और आरोग्यता की प्रार्थना की जाएगी। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व छठ का समापन हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button