दिल्लीराष्ट्रीय

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने कहा चंद्रयान 3 की सफलता नेहरू के विजन का प्रमाण

विंध्य भास्कर डेस्क। चंद्रयान 3 की सफलता पूरे देशवासियों की सामूहिक सफलता है। इस मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होन कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के विजन का प्रमाण पत्र है। चंद्रयान की सफलता के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सम्बोधित करते हुए जय विज्ञान का नारा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीयों की सफलता है, हम सब के लिए गर्व की बात है, 140 करोड़ भारतीयों ने अपने छह दशक पुराने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज एक और उपलब्धि देखी है, हम अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन को सफल बनाने वाले सभी लोगों के लगन, कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं,

2008 में जब चंद्रयान-1 मून इंपैक्ट प्रोब एमआईपी भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर उतर चन्द्रमा पर उतरा तो भारत चन्द्रमा पर उतारने वाला चौथा देश बन गया, आज chandrayaan-3 के माध्यम से हमने दुनिया के सामने काफी शानदार वैज्ञानिक क्षमता परिचय दिया है, डॉक्टर होमी बाबा, डॉक्टर विक्रम सतीश धवन, भटनागर, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम और उन महान वैज्ञानिकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष और अनुसंधान वैज्ञानिक निपुणता में अपार सफलता दिलाई है, यह उपलब्धियां पंडित जवाहर नेहरू के वीजन का प्रमाण हैं जिन्होंने इस बात पर जोर दीया साइंटिफिक टेंपर की एक स्वतंत्र राष्ट्र के विकास की आगे बढ़ा सकता है, उनके लिए लोग विज्ञान लोगों के जीवन में तेजी से बदलाव लाने का प्रमुख साधन है, भारत के प्रधानमंत्रियों ने भी इस भावना को आगे बढ़ाया, आर्यभट्ट मिशन को राकेश शर्मा की स्पेस यात्रा या फिर इसके बाद अन्य विषयों भारत में स्पेस रिसर्च और एक्सीलेंसी में एक लंबा सफर तय किया है

Related Articles

Back to top button