राष्ट्रीयलाइफस्टाइल

इस बार दिवाली पर वास्तु के हिसाब से ही बनाएं घर में रंगोली, ये दिशा और रंग रहेगा शुभ जाने सबकुछ

दिवाली का त्यौहार आ रहा है और हिंदू धर्म में यह त्यौहार बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन घर में साक्षात मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं। दिवाली के दिन घरों में रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। क्योंकि इस दिन घर में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग घरों में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रंगोली बनाने में वास्तु का भी बहुत बड़ा रोल है। रंगोली बनाने से पहले इससे जुड़े वास्तु शास्त्र को भी जानना जरूरी है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के हिसाब से रंगोली बनाने के कलर और दिशा कौनसी होनी चाहिए….

पूर्व मुखी घर के लिए

अगर आपका घर पूर्व मुखी है तो आप अपने घर के मेन गेट पर अंडाकार डिजाइन में रंगोली बनाएं। पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में विकास के नए मार्ग खोलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में रंगोली बनाने के लिए सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे हरा, गुलाबी, पीला, लाल, नारंगी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पश्चिम मुखी घर के लिए

अगर आपका घर पश्चिम मुखी है तो आप वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में गोलाकार रंगोली बनाएं। इसके साथ ही रंगोली बनाने के लिए सफ़ेद और सुनहरे रंगों के साथ हल्का हरा, पीला, लाल, भूरा, जैसे रंगों का इस्तेमाल करें। इस दिशा में ऐसी रंगोली बनाने से आपके जीवन में सुरक्षा, यश और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उत्तर मुखी घर के लिए

अगर आपका घर उत्तरी मुख है तो आप अपने घर की सुख शांति और जीवन में स्पष्टता और उन्नति के लिए लहरदार या जल के गुण से मिलता-जुलता डिजाइन बना सकते हैं। वही इस रंगोली को तैयार करने के लिए आप आसमानी और नीले रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।

दक्षिण मुख घर के लिए

वास्तु शास्त्र कहता हैं कि दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण या दक्षिण मुखी घर में आयताकार डिजाइन की रंगोली बनाना बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। इसलिए अगर आपका घर दक्षिणी या दक्षिणी-पूर्वी मुख तो आपको दिवाली पर अपने घर में आयताकार डिजाइन की रंगोली बनानी है, और इसके लिए गहरा लाल, नारंगी, गुलाबी एवं बैंगनी रंगों का इस्तेमाल करना है। इस दिशा में रंगोली के लिए इन रंगों का प्रयोग करना बेहद शुभ माना जाता है।

(नोट : दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। विंध्य भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related Articles

Back to top button