राष्ट्रीयरिलेशनशिपलाइफस्टाइल

MP News : प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश व भर्ती की शर्तें

मध्य प्रदेश में आगामी एक साल में की वाली एक लाख पदों पर भर्तियों के सम्बन्ध में सर्कार द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके बाद जल्दी ही इसकी प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो जाएगी। इस सम्बन्ध में संदर्भित पत्र दिनांक 18 अगस्त, 2022 के तहत प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती करने के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय सीधी भर्ती के लिए रिक्त पदों की जानकारी विभागों द्वारा पोर्टल पर फीड कराई गई है साथ ही इसमें संशोधन व अद्धतन की कार्यवाही की जा रही है। वहीँ पत्र दिनांक 29 अगस्त, 2022 एवं सितम्बर, 2022 द्वारा जिला एवं संभागीय संवर्गों के पदों की गणना के संबंध में सभी विभागों को लिखा गया है।

वहीँ बताया गया है की वित्त विभाग के पत्र दिनांक 13 अगस्त, 2021 के अनुसार किसी भी संवर्ग में स्वीकृत किये गए कुल पर्दो की संख्या के 05 फीसदी से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग की मंजूरी अनिवार्य की गई है।

अर्थात सम्बंधित विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय व राज्य स्तरीय संवर्गवार रिक्त पदों की गणना कर जानकारी प्रपत्र-1 में विभाग को Excel में मेल पर तथा हॉर्ड कॉपी में 23 सितम्बर, 2022 तक भेजने के लिए कहा गया है। राज्य स्तरीय संवर्ग की जानकारी पोर्टल से उपलब्ध हो जायगी। संभाग स्तरीय व जिला स्तरीय जानकारी अपने स्तर से ही गणना कर प्रपत्र-1 में फीड करना है।

जारी किये गए आदेश के अनुसार प्रपत्र- 1 में एकत्रित रिक्त पदों में से जिस संवर्ग में वित्त विभाग के परिपत्र दिनांक 13 अगस्त 2021 के अनुसार 5 फीसदी से कम रिक्त पदों की भर्ती की जानी है उन रिक्त पदों की जानकारी एवं बैकलॉग पदों की जानकारी प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड को उनके द्वारा निर्धारित प्रपत्र में 23 सितम्बर 2022 तक भेजे, ताकि उनके द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

प्रपत्र 1 में एकत्रित रिक्त पदों में से जिस संवर्ग में वित्त विभाग के परिपत्र दिनांक 13 अगस्त 2021 के अनुसार 5 फीसदी से अधिक रिक्त पदों की भर्ती की जानी है उन रिक्त पदों की जानकारी प्रपत्र -2 में इस विभाग को Excel में मेल पर तथा हॉर्ड कॉपी में 23 सितम्बर, 2022 तक भेजें। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ऐसे रिक्त पदों की जानकारी एकत्र कर वित्त विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बार्ड को उनके द्वारा निर्धारित प्रपत्र में भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिये प्रेषित करने के लिये वापस किया जायेगा ।

मध्य प्रदेश एक लाख सरकारी भर्ती, MP 1 lakh bharti
MP 1 lakh bharti Vacancy 2022,mp latest vacancy news

Related Articles

Back to top button