राष्ट्रीयलाइफस्टाइल

स्वामी विवेकानंद जी की आज है जयंती, जाने उनसे जुड़े कुछ अनमोल विचार

भारत के महान आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद जी की आज जयंती है। आज ही के दिन को हम राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते है।
इनके जन्मदिवस के ख़ास अवसर पर स्वामी विवेकानंद के कुछ विचारों के बारे में जानेंगे।

स्वामी विवेकानंद युवाओं को कड़ी मेहनत के बारे में बताते है। उनके कैसे ऐसे अनमोल विचार हैं जो युवाओं को प्रेरणा देते है और उनके लिए आदरणीय हैं। इसी के साथ स्वामी विवेकानंद देश के विकास में भी योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उनके कुछ अनमोल विचार के बारे में जानते हैं, जो सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अगर आपने अपने जीवन में इन अनमोल विचारों को उतार लिया तो इससे आपका जीवन सार्थक हो जाएगा।

j

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस
भारत सरकार ने आज ही के दिन को वर्ष 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। इसी के बाद से भारत में प्रति वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के इस अवसर पर उनके भाषण, शिक्षाएँ और अनमोल विचारों को प्रेरित किया जाता है। इसी के साथ इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं केंद्र सरकार और राज्य सरकारों सहित सामाजिक संगठन तक स्वामी विवेकानंद की जयंती के इस दिन को और उनकी जयंती को सम्मान के साथ मानते हैं।

स्वामी विवेकानंद जी के कुछ अनमोल विचार

  • आप जिस समय पर किसी काम के लिए प्रतिज्ञा करो, उस काम को उसी समय कर लीजिए, नहीं तो लोगों का विश्वास आपसे उठ जाएगा
  • जब तक जीवन है, तब तक सीखना अनुभव ही जग में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
  • एक समय पर केवल एक ही काम करो और उस काम में पूरी मेहनत लगा दो और बाक़ी सब कुछ भूल जाओ।
  • आपका संघर्ष जितना बड़ा होगा उतनी ही बड़ी आपकी जीत होगी।
  • तुम जो सोचोगे वही बन जाओगे। आप ख़ुद को कमज़ोर समझोगे तो कमजोर बन जाओगे, यदि ख़ुद को ताकतवर समझोगे तो ताकतवर बन जाओगे।

Related Articles

Back to top button