भोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

जाते जाते ठंड सताएगी, तापमान में उतार चढाव देखने को मिल सकता है, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी, जाने अपने राज्य का मौसम क्या होगा!

Weather latest news: इन दिनों पूरे देश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में जहा दिन के वक्त तापमान में वृद्धि देखी जा रही है वही रात होते ही तापमा में एका एक गिरावट देखने को मिल रही है। ठंड हवाओ का दौर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा, राजस्थान में रात के वक्त ठंड ज्यादा बढ़ सकती है। इसके साथ ही मौसम प्रणाली एक्टिव हो रही हैं। जिसकी वजह से मौसम में उतार चढाव देखने को मिल रहे है।

भारी बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिव के कारण पर्वतों पर अभी भी हिमपात जारी रहेगी। वही दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अनुमान अभी भी जारी रहेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्य में ट्रफ की हालत बन रही है। वही दूसरी तरफ दक्षिण भारत के राज्यो में डिप्रेशन की स्थिति बन रही है।
भारी बारिश का पूर्वानुमान

राजधानी दिल्ली में बरक़रार है ठंड
भारत की राजधानी दिल्ली में जहा दिन के समय कड़ी धूप लोगो को सता रही है तो वही रात के समय तापमान में गिरावट के कारण मौसम में हल्की हल्की ठंड अभी बरक़रार है। तेज धूप की वजह से तापमान बढ़ने लगा है, क्युकी मौसम में नमी की कमी है। वही शाम होते ही सर्द हवा का झौंका लोगो को सता रहा है। मौसम विभाग ने बताया की रविवार के बाद तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती है। वही दिल्ली तापमान में उतार चढाव अभी बरक़रार रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में होगा बदलाव
दिल्ली एनसीआर के अलावा उतर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने की मिल रहा है। एक तरफ जहा सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है तो 2 –3 दिन से विस्थापन में काफी ज्यादा गिरावट भी देखने को मिल रहे हो। हालांकि आपको बता दे की सोमवार के दिन भी तापमान में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिल रही है।
रात को जहा तापमान में गिरावट दर्ज करी जा रही है,। दिन चढ़ते सूरज की गर्मी भी लोगो को अभी से जला रही है।

Related Articles

Back to top button