क्राइमराष्ट्रीय

Crime News: पत्नी ने काट डाले पति के गुप्तांग और आँखों में घोंपा चाकू, जानें क्यों किया पत्नी ने ऐसा

दस साल तक एक साथ रहने के बावजूद भी पत्नी ने बड़ी क्रूरता के साथ अपने पति की हत्या कर दी। यह घटना अर्जेंटीना की है। पति का शव अर्जेंटीना में उन्हीं के अपार्टमेंट में मिला हैं।सबसे पहले पत्नी ने पति के शरीर पर चाकू से कई बार वार किए , जब वह नीचे गिरा तो सबसे पहले उसका गुप्तांग काटा साथ ही उसकी आँखों में चाकू भी घोंप दिया।

आपको बता दें की महिला मानसिक रूप से बीमार बतायी जा रही है।जिसका नाम फ़्लोरेंशिया आमादा कट्टनियो है। जिस पर अपने पति जड़ाते की हत्या करने का आरोप है। महिला को अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है साथ ही जाँच चल रही है की क्या वह मनोरोगी है।जड़ाते का शव सबसे पहले कट्टनियो कि बहन को मिला था। बहन ने दावा किया कि रविवार को कट्टनियो खून से लथपथ हालत में अपनी माँ की घर आयी।यह देखकर वह दर गई और जल्दी से जल्दी अपार्टमेंट में पहुँची।
मंगलवार को ज़राते का शव मिला। खबरों के अनुसार ज़राते एक एक्टर था और एक लोकल बैंड से जुड़ा हुआ था।

दोनों का है एक पाँच साल का बच्चा
खबरों की माने तो दोनों का एक पाँच साल का बच्चा है। फ़िलहाल आरोपी महिला को मनोरोग के इलाज के लिए भेज दिया गया है। कट्टनियो की बहन ने मीडिया को बताया कि आरोपित महिला को 11 जनवरी को गिरफ़्तार किया गया था। वह खून से लथपथ शरीर के साथ टैक्सी से अपने घर में पहुँची।

मानसिक रोगी के ख़िलाफ़ नहीं होगा FIR
कट्टनियो की बहन ने जब शव को देखा तो उसके शरीर पर चाकू से काफ़ी घाव के निशान थे।जाँचकर्त्ताओं का कहना है कि अगर इलाज में वह मानसिक रूप से बीमार पायी गई तो उसके ख़िलाफ़ कोई मुक़दमा नहीं चलाया जायेगा।
पड़ोसियो का कहना है कि दोनों लगभग एक दशक से ज़्यादा समय एक साथ रहे थे और 2017 में ही उनकी शादी हुई थी।

Related Articles

Back to top button