दिल्लीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

MP election 2023 : दिल्ली बैठक के बाद राहुल बोले कांग्रेस को एमपी में 150 सीटें, सीएम शिवराज ने कहा हम 200 लाएंगे

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहै है, राजनीतिक हलचले भी तेज होती जा रही है। एक तरफ भाजमा मध्यप्रदेश को लेकर लगातार मंथन कर रही है तो वही दुसरी तरफ सोमवार को कांग्रेस ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पार्टी नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अन्य भी इस बैठक में शामिल हुए।

राहुल गांधी बोले एमपी में 150 सीटें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावो को लेकर हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करके हुए कहा कि हमारी लंबी चर्चा चली, हमारा आंतरिक आंकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली, हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली है।

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य पार्टी प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि, अभी बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई, चुनाव में कैसी रणनीति बनाई जाए, मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर चर्चा हुई। जो राहुल गांधी(एमपी में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने के बयान) जी ने कहा है हम सभी उनकी बात से सहमत है। साथ ही कहा कि इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इनपुट है।

सीएम शिवराज बोले हम 200 लाएंगे

दिल्ली कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर हुई मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक के बाद राहुल गांधी के 150 सीटें लाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुर्खी ली है उन्होने कहा कि मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।

Related Articles

Back to top button