Viralराष्ट्रीय

RIP Full Form: किसी के मरने के बाद श्रद्धांजलि देते वक्त क्यों लिखते हैं RIP, जानिए इसके पीछे का रहस्य

RIP Full Form: आपने कई बार फेसबुक व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप्स पर लोगों को RIP लिखते देखा होगा। जब भी किसी का देहांत हो जाता है तो वह अपना दुख जाहिर करने के लिए इस वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस वर्ड का मतलब क्या होता है वही लोग इसका इस्तेमाल श्रद्धांजलि देने के लिए करते हैं, लेकिन इसका असली मतलब अभी तक कई सारे लोगों को नहीं मालूम है। आज किस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसके बारे में बताएंगे साथ इस का फुल फॉर्म भी बताएंगे।

कई लोग RIP को एक शब्द समझते हैं जबकि यह कोई शब्द नहीं बल्कि यह एक शार्ट फॉर्म है जिसका फुल फॉर्म होता है। ‘Rest In Peace’. इसकी उत्‍पत्ति लैटिन फ्रेज ‘Requiescat In Pace’ से हुआ है।इसका अर्थ होता है शांति से सोना।इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं और इसके इतिहास के बारे में भी जानेंगे कि आखिर इसका इस्तेमाल कब से शुरू हुआ और किस ने इसका इस्तेमाल सबसे पहले किया।

Requiescat In Pace के बारे में यह मान्यता है कि यदि कोई भी व्यक्ति चर्च में मर जाता है तो उसकी आत्मा का मिलन जीसस क्राइस्ट से होता है। यानी क्रिश्चियन का यह मानना है कि जब भी किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होती है वह अपनी आत्मा से अलग हो जाते हैं और जजमेंट डे वाले दिन फिर से दोनों साथ में मिलते हैं।हालांकि Requiescat In Pace सर्वप्रथम इस्तेमाल क्रिश्चियन द्वारा ही किया गया और इसकी शुरुआत 18 वीं शताब्दी से मानी जाती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांचवी शताब्दी से ही मरने के बाद सभी कमरों पर इस शब्द का इस्तेमाल होने लगा था।

वही भारतीय संस्कृति के अनुसार भारत में लोग मरने के बाद यह कहते हैं कि “भगवान उसकी आत्मा को शांति दे”और इसी का अंग्रेजी रूपांतरण RIP को माना जाता है। इस प्रकार जब भी किसी की मृत्यु होती है तो इस शब्द का इस्तेमाल उसकी कब्र पर किया जाता है। साथ ही अब इसका इस्तेमाल सभी सोशल मीडिया साइट्स एवं ऐप्स पर भी आपको देखने को मिलेगा। जब भी कोई मर जाता है तो उसके फोटो के नीचे इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

Related Articles

Back to top button