राजनीति रैलियों के समाप्त होते ही आज से कर्नाटक में सभी 224 सीटों पर मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। चुनाव को लेकर कर्नाटक में चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। खास बात है कि इसबार चुनाव में बड़े नेता भी खड़े हुए हैं। स्वंय मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनावी मैदान में उतर गए हैं। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, जेडीएस मुखिया एचडी कुमारस्वामी, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी चुनावी रणभूमि में उतर गए हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयाता किसे वोट दिया
दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने कर्नाटक चुनाव में मतदान किया। उन्होंने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान केंद्र के बाहर मीडिया चैनलों को चुनाव के बारे में बताया। वित्त मंत्री ने कहा कि बंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों और अच्छा हो। सीतारमण ने कर्नाटक में उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं उन्होंने बताया कि इसी आधार पर मैं वोट डाला है।
भाजपा जीतेगी 130-135 सीटें- येदियुरप्पा का दावा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया है। इसी बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मतदान किया। मतदान के बाद येदियुरप्पा ने लोगों को जल्द से जल्द मतदान करने की अपील की। उनका दावा है कि लोग भाजपा को ही वोट देने वाले हैं। येदियुरप्पा ने कहा विजयेंद्र को 40 हजार से भी ज्यादा जनता का समर्थन मिलेगा। येदियुरप्पा ने दावा किय कि भाजपा यहां बहुमत से जीत हासिल करेगी। आगे उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को 130 से 135 सीटें मिलेंगी।