क्रिकेटखेलराष्ट्रीय

वे क्रिकेटर्स जिन्होंने अपनी बहन से ही कर ली शादी, लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

क्रिकेट भारत में पसंद किए जाने वाला सबसे लोकप्रिय खेल है। देश में क्रिकेट से ज्यादा किसी अन्य खेल के इतने फैन नहीं हैं। वही फैंस के मन में अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को लेकर उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल रहते हैं।अक्सर क्रिकेटरों की शादियां लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। बता दे कुछ क्रिकेटरों ने तो सभी सामाजिक मर्यादाओं और बंदिशों से ऊपर उठकर अपने रिश्तेदारों के प्यार में पड़कर शादी की है, इस आर्टिकल में हम उनके बारे में जाने वाले हैं।

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 20 साल की उम्र में विवाह रचाया था। बता दे अफरीदी ने अपने मामा की बेटी नादिया के साथ निकाह किया था, और अब यह पांच लड़कियों के पिता हैं।

मुस्तफिजुर रहमान

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम से खेल चुके बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 में अपनी चचेरी बहन सादिया परवीन के साथ निकाह किया था।

वीरेंद्र सेहवाग

अपनी शानदार बल्लेबाजी से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले इंडिया टीम के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की अपनी दूर की कजन आरती अहलावत के साथ शादी हुई थी। वीरेंद्र सहवाग पहली बार आरती से मिले थे जब वह केवल 7 साल के थे। दोनों के परिवार पहले से ही एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। जैसे-जैसे उम्र के साथ प्रेम कहानी आगे बढ़ती है, तो इन्होंने शादी करने का फैसला किया, इसके बाद दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। अब इनकी शादी को 15 साल हो गए हैं। आरती और वीरेंद्र दो बच्चों वेदांत और आर्यवीर के माता-पिता हैं।

Related Articles

Back to top button