क्रिकेटखेल

Prithvi Shaw : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हुआ हमला, फैंस के साथ हुआ बड़ा विवाद पुलिस ने की कार्यवाही

अपने बल्ले से रनों की बौछार करने वाले टीम इंडिया के तेज तर्रार बल्लेबाजों में शुमार पृथ्वी शा पर हमला हो गया । हालाँकि पुलिस ने फ़ौरन मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। आख़िर क्यों हुआ इस भारतीय खिलाड़ी पर हमला ?कौन थे हमलावर? आइये जानते हैं इसके बारे में।

आपको बड़ा दें की मुंबई स्थित होटल के बाहर पृथ्वी शा की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला किया। हालाँकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है की हमला पृथ्वी शा पर नहीं बल्कि उनके दोस्त पर किया गया। लेकिन निशाना पृथ्वी शा ही थे। वहीं बाद में पृथ्वी शा को दूसरी गाड़ी से भेज दिया गया। लेकिन अभी तक पूरा मामला सामने नहीं आया है।

मीडिया के मुताबिक़ पृथ्वी पर यह हमला सेल्फ़ी में विवाद को लेकर हुआ था। दरअसल, होटल के बाहर कुछ लोग पृथ्वी शा के साथ सेल्फ़ी लेना चाहते थे लेकिन पृथ्वी ने माना कर दिया। जिस पर उनके फैन्स भड़क गये, और उन्होंने खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद से बात हाथापाई तक आ गई। वहीं मौक़े पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामला सम्हाल लिया। उधर मामले में संलिप्त आठ आरोपियों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसमें 6 अज्ञात और दो लोग शामिल है।

आपको बता दें कि आरोपियों के ख़िलाफ़ धारा 143,148,149,384,427, और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं अब ऐसे में आरोपियों के ख़िलाफ़ क्या कार्यवाही की जाती है। इस पर सभी की नज़र बनी हुई है। वहीं इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि स्थिति हाथापाई तक पहुँच चुकी है। वहीं वीडियो में नज़र आ रही एक लड़की ने पृथ्वी शा पर हमले का आरोप भी लगाया है। हालाँकि वीडियो के ही आधार पर कुछ कह पाना मुश्किल है। अब ऐसे में पुलिस क्या कार्यवाही करती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी है।

Related Articles

Back to top button