क्रिकेटखेल

MS Dhoni और पत्नी साक्षी के रिश्ते में आई अनबन ? साक्षी धोनी ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni and Sakshi Singh Dhoni: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ एमएस धोनी साक्षी धोनी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ को लेकर चर्चा बटोर रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ साक्षी धोनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक ऐसी बात कह दी है जिसकी वजह से वह चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल एक इवेंट के दौरान साक्षी धोनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की और उस दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा कर डाला जिसने हर किसी को चोंका दिया। साक्षी ने बताया कि शादी से पहले उनके और महेंद्र सिंह धोनी के बीच ज्यादा रोमांस नहीं था, लेकिन वह खूब बात करते थे और एक-दूसरे को चिढ़ाते थे।


साक्षी धोनी ने आगे बात करते हुए कहा कि- जब शादी हो जाती है तो सब बदल जाता है, ये लोग पहले आपका पीछा करते हैं और फिर शादी के बाद बदल जाते हैं और कहते हैं, वो सिर्फ मेरी है, वो कहां जाएगी… हमारे बीच भले ही ज्यादा रोमांस ना होता हो लेकिन हम एक-दूसरे को खूब चिढ़ाते हैं’।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘लेट्स गेट मैरिड’ एक साउथ फिल्म है, जो महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस में बनी है, वही साक्षी धोनी भी इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आपको बता दें कि साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में शादी की थी, उनकी शादी देहरादून में हुई थी इनकी शादी को 13 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और यह एक-दूसरे के साथ काफी खुशी है।

Related Articles

Back to top button