क्रिकेटखेल

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का नया शेड्यूल जारी, अब इस दिन होगा मुकाबला

ICC ODI World Cup 2023, Team India Schedule: विश्व कप को क्रिकेट के महाकुंभ के तौर पर देखा जाता है। इस साल वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत के पास है। सभी टीम तैयारी में लगी है। बता दें कि विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। बता दें कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम कुल 9 मैच खेलेगी। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में टीम इंडिया का शेड्यूल कैसा रहने वाला है।

आईसीसी ने बदला इन मैचों का शेड्यूल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साउत अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 12 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें 13 अक्टूबर को एक-दूसरे से भिड़ेगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

अगर भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की बात करें तो दोनों टीम 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी। यह मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड-अफगानिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से मैच खेला जाएगा।

भारत-नीदरलैंड मैच के शेड्यूल में बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच मुकाबला 11 नवंबर को आयोजित होगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। इसी दिन 11 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 2 बजे से शुरु होगा। इतन ही नहीं भारतीय टीम के सामने नीदरलैंड की चुनौती 12 नवंबर को रहेगी। बता दें कि ये मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

देखिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पूरी शेड्यूल

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में (8 अक्टूबर)
  • अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में (11 अक्टूबर)
  • पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में (14 अक्टूबर)
  • बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में (19 अक्टूबर)
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में (22 अक्टूबर)
  • इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में (29 अक्टूबर)
  • श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में (2 नवंबर)
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में (5 नवंबर)
  • नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में. (12 नवंबर)

Related Articles

Back to top button