क्रिकेटखेलराष्ट्रीय

बेशुमार दौलत के मालिक हैं महेंद्र सिंह धोनी बिलकुल नहीं है घमंड, लेकिन शौक है ऐसे कि जानकर रह जाएंगे हैरान

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में इतना नाम कमाया है कि आज ये दुनिया में जाने जाते हैं। साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी से तगड़ा आज तक कोई विकेटकीपर नहीं बन पाया है। धोनी को लेकर माना जाता है कि ये एक ऐसे खिलाड़ी थे जो विकेट के पीछे खड़े-खड़े ही पूरा मैच पलट देते थे। हालांकि बीते साल यानी 2022 में इन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन अभी इन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेले देखा जा सकता है।

धोनी बेशुमार दौलत के मालिक हैं लेकिन आप इनकी कुछ तस्वीरों को देखने के बाद यही कहेंगे कि ये वाकई धरती से जुड़े इंसान हैं। जहां बड़े-बड़े क्रिकेटर्स महंगे सैलून में जाकर बाल कटवाते हैं, तो वहीं तुम्हें नहीं एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें आम सलून में बाल कटवाना पसंद है। धोनी अपने घर की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखते हैं, अगर उनके घर में कुछ छोटी-मोटी चीजें खराब होती है तो वो अपने आप ही उसे सही कर लेते हैं।

कई बार धोनी को भी क्रिकेट ग्राउंड में ही झपकी लेते देखा गया है, इस बारे में नहीं सोचते कि लोग इनके बारे में क्या बातें बनाएंगे। धोनी कहीं भी आनंद लेने का मौका नहीं छोड़ते हैं। जिस तरह धोनी को क्रिकेट से लगाव है उसी तरह तरह इन्हें फुटबॉल खेलना भी बेहद पसंद है। इन्हें जब भी वक्त मिलता है तो वो अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने निकल जाते हैं। धोनी कभी-कभी अपनी टीम मेंबर्स के लिए पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, तोलिया वगैरह लेकर ग्राउंड में पहुंच जाते हैं। इन्हें कई बार मैदान पर देखा गया है।

Related Articles

Back to top button