क्रिकेटखेल

MP Monsoon Alert: अगले 3 दिनों के अंदर मध्य प्रदेश के 8 जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Rain in MP: अलग-अलग राज्यों में मानसून लगातार दस्तक दे रही है। इसी क्रम में मध्यर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। बात दें कि 22 जून गुरुवार को इंदौर में पहली अच्छी। बारिश देखने को मिली। तो वहीं गर्मी और उमस से लोगों को राहत पहुंचनी शुरु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मध्य प्रदेश में जल्दम ही मानसून का नियमित प्रवेश पूरे प्रदेश में होने वाला है। वहीं इसके बार प्रदेश में बेहतर बारिश होने की संभावना होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चक्रवात बिपरजाय कम दबाव के क्षेत्र के रूप में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे मध्य प्रदेश अपना असर दिखा रही है। रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग में चौथे दिन बारिश देखी गई। बता दें कि गुरुवार सुबह तक सबसे अधिक 6 सेमी वर्षा प्रदेश के दतिया जिले में दर्ज की गई है। तो वहीं ग्वालियर में 3 मिमी की वर्षा गुरुवार दिन भर हुई। वहीं इसमें तेजी आई और शाम तक 7.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग का इन जगहों पर रेड अलर्ट

रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक के लिए दतिया,गुना, बैतूल, सिवनी, डिंडौरी, शहडोल, बालाघाट और मंडला में भारी बारिश होने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से मानसून का ओड़िसा में एंट्री हो गया है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में पहुंचे की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्व विज्ञानी ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के पूर्व विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया है कि कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुके बिपरजॉय की गति बेहद कम हो गई है। बता दें कि इसके असर से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले ही अनुमान लगाया था।

2-3 दिनों के बाद मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से मानसून प्रेवश करने की संभावना

रिपोर्ट के अनुसार वर्षा और नमी ने पूर्वी हिस्सों में भी तापमान कम किया है। तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली भी आगे जा रही है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में इसका असर प्रदेश में दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त करते हुए बताया है कि अगले 2-3 दिनों में मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से से मानसून प्रवेश करेगा।

Related Articles

Back to top button