क्रिकेटखेल

World Cup 2023 के लिए कब होगा भारतीय टीम का एलान? इस तारीख पर लगी मुहर, जानिए

Indian Squad For World Cup 2023: इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर रहा है। बता दें कि विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा। इसी बीच खबर आ रही है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली रोहित शर्मा की टीम का एलान 5 सितंबर को होगा। लेकिन इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आया है।

जानिए वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल?

बता दें कि विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो जाएगा। जिमसें पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर आयोजित होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम विश्व कप 2023 में पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। जबकि टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ खेलती नजर आएगी।

इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए जगह

बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। दोनों टीम भारत-पाकिस्तान अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दो दो हाथ करती दिखेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व कप 2023 के लिए भारत समेत लगभग सभी टीम जोरों से तैयारियां कर रही है। बता दें कि वर्तमान में भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा कर रही है। जहां भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आएगी।

Related Articles

Back to top button