आईपीएलखेल

IPL 2023 : आईपीएल 2023 में 10 खिलाड़ी बिके है सबसे ज्यादा महेंगे, एक की तो 18 करोड़ से भी ज़्यादा रही कीमत

IPL Auction 2023 की समाप्ति हो चुकी है। ऐसे में आपको भी उन खिलाड़ियों के बारे में जान लेना चाहिए कि कौन सबसे ज़्यादा रक़म में बिके हैं। वहीं एक ऐसा भी खिलाड़ी रहा जिस पर भरकर पैसों की बरसात हुई।

आईपीएल 2023 के ऑक्शन की समाप्ति 23 दिसंबर 2022 को हो चुकी है। वहीं आईपीएल की 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों को अपनी ओर लेने की मरमरी देखने को मिली। ऐसे में एक ऐसा भी खिलाड़ी था, जिस पर आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी।

आईपीएल 2023 में सबसे महते बिकने वाले खिलाड़ी सैम करण बन गये हैं। वहीं इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने साढ़े 18 करोड़ की भारी भरकम रक़म के साथ ख़रीदा है। इससे पहले कभी आईपीएल के इतिहास की किसी भी खिलाड़ी की इतनी बड़ी बोली नहीं लगायी गई ना ही किसी खिलाड़ी को इतने रुपये में रिटेन किया गया। ऐसे में सैम करण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिये।

Ipl 2023 में दूसरे सबसे महगे बिकने वाले खिलाड़ी कैमरों ग्रीन है। जिन्हें मुंबई इंडियंस ने साढ़े 17 करोड़ में ख़रीदा है। तीसरे नंबर पर बेन स्टॉक्स का नाम है उन्हें चेन्नई ने सवा 16 करोड़ में ख़रीदा है। वहीं निकोलस पूरण को लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 16 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

Ipl में सबसे महगे बिकने वाले खिलाड़ियों में 5वें नंबर पर हैरी ब्रुक है। जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने सवा 13 करोड़ में ख़रीदा है। छठवें नंबर पर मयंक अग्रवाल है इन्हें एसआरएच ने ही ख़रीदा है। वो भी सिर्फ़ 8 करोड़ में। वहीं इस लिस्ट में सातवें नंबर पर शिवम् मावी है। इन्हें गुजरात टाइटेंस ने 6 करोड़ में ख़रीदा है। आठवें नंवर पर जेसन होल्डर है जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 75 लाख में ख़रीदा है। 9 वें नंबर पर मुकेश कुमार है जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने साढ़े 5 लाख में ख़रीद लिया है। और 10वें नंबर पर हेनरीच क्लासेन हैं, जिन्हें मात्र सवा 5 लाख में ख़रीदा गया है। इन्हें SRH ने अपने साथ जोड़ा है।

Related Articles

Back to top button