अन्य खेलआईपीएलक्रिकेटखेल

IPL 2023 से बाहर हुए चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी! जानिए अब कौन संभालेगा टीम की कमान

Ipl 2023 : आईपीएल 2023 की सबसे पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सितारे सातवे आसमान पर है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम में चोटिल होने वाली प्लेयर्स की फौज तैयार हो चुकी है। सबसे निराशाजनक बात यह है कि खुद महेंद्र सिंह धोनी भी चोटिल हो चुके हैं। इसी के बाद से चेन्नई सुपर किंग टीम में हड़कंप मच गया है। अब ऐसे में एक सवाल उठता है कि धोनी अगर फिट नहीं हुए तो चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अगला कैप्टन कौन होगा?

बात की जाए चेन्नई सुपर किंग्स के चोटिल खिलाड़ियों के बारे में तो टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ काफी धुआंधार मैच खेला। अपने दूसरे मैच की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी मैच में चोटिल हो गए। धोनी मैच खेलने के बाद लड़खड़ाते हुए जाते दिख रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग चेपॉक में राजस्थान के खिलाफ हुई हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि हमारी टीम में कई ऐसे प्लेयर्स है जो काफी चोटिल हो चुके हैं किंतु ऐसा केवल हमारे साथ नहीं है कई टीम इस परेशानी से जूझ रही है फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी भी चोटिल हैं उनके घुटने में चोट आई है फ्लेमिंग ने इस दौरान सीएसके के चोटिल खिलाड़ियों का स्टेटस बताया किंतु वह धोनी की फिटनेस आगे के मैच में उनके खेलने की संभावना पर अभी तक बात नहीं रख पाए हैं।

फ्लेमिंग के अनुसार बैन स्टॉक्स की चोट पर पूरी नजर रखी जा रही है। वही टीम में उनकी वापसी कब तक होगी इस बात पर अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वही दीपक चहर की चोट को ठीक होने में 2 हफ्ते का वक्त लग सकता है। फ्लेमिंग ने बताया की सिसांडा मगाला भी राजस्थान के खिलाफ मैच खेलते वक्त घायल हो गाय थे। इस साथ ही सिमरन जीत 10 दिन में वापिसी कर सकते है।

Related Articles

Back to top button