अन्य खेलआईपीएलक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

IPL 2022 Sean Abbott: सात साल पहले RCB के लिए खेलने के बाद अब दूबारा मैदान में उतरे सीन एबॉट, जानिए क्या इनमे खास

Sean Abbott IPL ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सीन एबॉट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad) के लिए डेब्यू कर रहे हैं। आपको बता दें कि 30 वर्षीय ये खिलाड़ी 7 साल बाद आईपीएल खेल रहा है। एबॉट ने 2015 में आरसीबी के लिए डेब्यू किया था। चलिए आपको बताते हैं सीन एबॉट के पिछले रिकार्ड्स, टी20 स्टैट्स (Sean Abbott T20 Records, Stats) के बारे में।

सीन एबॉट ने 5 मई 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू किया। इससे पहले वह आरसीबी के लिए 2 मैच खेल चुके हैं लेकिन इसके बीच पूरे 7 साल का गैप है। सीन एबॉट ने 2015 में आरसीबी के लिए 2 मैच खेले थे। आरसीबी के लिए उन्होंने 15 रन बनाए थे, वहीं एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

Sean Abbot प्लेइंग रोल
सीन एबॉट आल राउंडर खिलाड़ी हैं। वह मध्यम फास्ट गेंदबाज हैं। आरसीबी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद उनकी दूसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी है।

Sean Abbott IPL 2022: 2 करोड़ 40 लाख में हैदराबाद ने खरीदा था
सीन एबॉट का बेस प्राइस 75 लाख रूपये था। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एबॉट के लिए दिलचस्पी देखने को मिली, आखिर में हैदराबाद ने 2 करोड़ 40 लाख रूपये की सर्वाधिक बोली लगाकर सीन एबॉट को अपनी टीम में शामिल किया।

Related Articles

Back to top button