आईपीएलक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

IPL 2023 Rinku Singh: आईपीएल 2023 में रिकू सिंह ने किया नया कारनामा एक ही ओवर में लगा दिए लगातार 5 छक्के, कोलकाता को मिली धमाकेदार जीत

आई पी एल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और अब लगातार नए-नए कारनामे देखने को मिलने वाले हैं। जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आज जो कारनामा करके दिखा दिया है, उसे देखकर सभी हक्के बक्के रह गए हैं। रिंकू सिंह ने आई पी एल 2023 में यह कारनामा करके सभी को चौंका दिया है। इससे उम्मीद यहां तक हो गई है कि रिंकू सिंह जल्दी भारतीय टीम के लिए डेब्यू भी करेंगे। बल्ली भाई रिंकू सिंह ने एक ही ओवर में लगातार पांच बार छक्के जड़ दिए।

उनका यह कारनामा देखकर सभी हैरान है। बता कोलकाता का नाइट राइडर्स आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल रही थी। जहां आखरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। ओवर की पहली गेंद में यस दयाल ने स्ट्राइक रोटेट करते हुए रिंकू सिंह को बल्लेबाजी दी, इसके बाद बल्लेबाजी रिंकू सिंह ने वह करिश्मा कर दिया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए उन्होंने आखरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ दिए।

बता दे किसी के साथ रिंकू सिंह का यह कारनामा हमेशा के लिए जाना जाएगा इस मैच में वेंकटेश अय्यर ने 83 रन की धमाकेदार पारी खेली है। जिसमें उन्होंने 8 चौके 5 छक्के लगाए और इसके बाद अब रिंकू सिंह का जबरदस्त कारनामा हर जगह देखा जा रहा है। बता दें कि गुजरात में कोलकाता को 205 रन का टारगेट दिया था। जिसके बाद कोलकाता की शुरुआत तो बहुत अच्छी नहीं रही। लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह ने आकर मैच को संभाल लिया कोलकाता नाइट राइडर्स इन 3 विकेट के साथ धमाकेदार जीत हासिल की इसी के साथ रिंकू सिंह का यह कारनामा हमेशा के लिए याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button