आईपीएलखेल

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को पाकिस्तान का स्टार प्लेयर मिला सिर्फ 50 लाख में, प्रीटी जिंटा हुई खुश

इस समय आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है जिसमें सभी फ्रेंचाइजी टीम मिलकर खिलाड़ियों पर बोली लगा रही हैं। आज हम एक ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा के बारे में बात करने वाले हैं जो जिंबाब्वे के रहने वाले हैं। इनको आईपीएल 2023 की बोली में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भारी-भरकम रकम खर्च करके खरीदा हैं। यह खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल का है लेकिन फिलहाल जिंबाब्वे में रहता हैं। पहली बार यह खिलाड़ी आपको आईपीएल में खेलता हुआ नजर आएगा।

इस खिलाड़ी का बेस प्राइस ₹5000000 था। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को यह ऑलराउंडर खिलाड़ी अपने बेस प्राइस पर ही टीम में मिल गया। T20 वर्ल्ड कप 2022 में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। सिकंदर रजा ने इस बार के वर्ल्ड कप में 27.36 की औसत से 219 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए थे। यही वजह है कि इनको इस बार आईपीएल 2023 में खेलने का मौका मिला है और ₹5000000 की भारी-भरकम पर पंजाब किंग्स इलेवन की टीम ने इन्हें खरीद लिया हैं।

सिकंदर रजा के बाकी प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने सिंगापुर के खिलाफ 87 रन बनाए थे। उसके बाद उन्होंने यूएसए के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी इन्होंने 65 और 62 रन की पारी खेल कर सबको चौंका दिया था। उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ शानदार 82 रन की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि आईपीएल में भी इनका प्रदर्शन शानदार रहने वाला हैं।

बात करें सिकंदर रजा की T20 केरियर की तो बहुत ही शानदार रहा हैं। अगस्त के महीने में इन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से इन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब भी मिला था। यह खिलाड़ी दुनिया भर में होने वाली अलग-अलग T20 लीग में खेलता हुआ नजर आता हैं। अब तक 158 मुकाबले खेल चुका है जिसमें 3109 रन बनाने के साथ ही 79 विकेट भी अपने नाम किए हैं। टी20 कैरियर में अब तक इन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 1259 रन बनाए है वही 38 विकेट अपने खाते में शामिल करने में कामयाब हुए हैं।

Related Articles

Back to top button