क्रिकेटखेलराष्ट्रीय

आईपीएल 2023 शुरू होने के बाद पूरे भारतीय क्रिकेट जगत में छाया मातम लगा बड़ा झटका, एक और दिग्गज खिलाड़ी का हुआ अचानक निधन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPl) 2023 अभी शुरू ही हुआ है, और क्रिकेट जगत को एक और बड़ा झटका लग गया है। अभी हाल ही में 60 के दशक के इंडिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सलीम दुर्रानी अचानक इस दुनिया को छोड़कर स्वर्गवासी हो गए थे, इसी बीच अब एक और दिग्गज खिलाड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभी क्रिकेट फैंस सलीम दुर्रानी के अचानक यू छोड़कर चले जाने के गम से उबरे भी नहीं थे इसी बीच अब उन पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज जो क्रिकेटर हम सब को यू अकेला छोड़कर गए हैं वो कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व ओपनर सुधीर नाइक है। 78 साल के सुधीर नाइक काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे।

बीसीसीआई ने सुधीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुधीर नाइक के नाम भारत के लिए वनडे में पहला चौका लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ऐसा 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में किया था। सुधीर ने 85 फर्स्ट क्लास मैचों में 4376 रन बनाए, जिसमें नाबाद 200 रन बनाए। बता दे 2011 वर्ल्ड कप जीतने में भी महेंद्र सिंह धोनी समेत सभी टीम प्लेयर्स का साथ दिया था। जिसके बाद से सभी बहुत दुखी है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया का बहुत साथ दिया है। उनकी यादें टीम लोगों हेमशा रेहगी उन्होंने पिच को लेकर टीम की काफी मदत की है। हमेशा ही वो टीम को सही बाते बताते आये है और मदत की है और उनका चले जाना सभी के लिए बहुत ही दुःख का समय है।

naik

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि सुधीर हाल ही में बाथरूम में गिर गए थे और उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह कोमा में चले गए और उससे उबर नहीं पाए, और इसी के चलते उनका निधन हो गया। आईपीएल सीजन 16 के इतिहास में यह अभी तक का दूसरा बड़ा झटका लगा है, जिसने सभी क्रिकेटर और क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button