खेलराष्ट्रीय

FIFA World Cup: बर्दाश्त नहीं कर पाए हार, मोरक्को के फैंस फ्रांस के समर्थकों से भिड़े, पुलिस से भी हुई हिंसक झड़प, की आगजनी

Football World Cup: फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार को मोरक्को के समर्थक बर्दाश्त नहीं कर पाए और जमकर उपद्रव किया। सड़कों पर जीत का जश्न मना रहे फ्रांस के फैंस से भिड़ गए। फ्रांस ने बुधवार रात 2-0 से मोरक्को को मात दी थी। फ्रांस अब रविवार को अर्जेंटीना से फाइनल में भिड़ेगा। सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद फ्रांस के फैंस सड़कों पर खुशियां मना रहे थे, इसी दौरान कुछ इलाकों में मोरक्को के फैंस की उनके साथ भिड़ंत हो गई। इसके साथ ही ब्रसेल्स में भी मोरक्को फैंस ने खूब उत्पात मचाया और आगजनी भी की। इस दौरान मोरक्को फैंस की पुलिस से भी हिंसक झड़प हुई।

पुलिस से भी हुई झड़प

बतादें कि सोशल मीडिया कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें फैंस के बीच हिंसक झड़प साफ दिख रही है। एक दूसरे पर आतिशबाजी की, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। दरअसल फ्रांस मोरक्को का एक पूर्व औपनिवेशिक शासक है और यहां पर करीब 10 लाख मोरक्को प्रवासी रहते हैं। फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में फ्रांस के हाथों मिली हार को मोरक्को के फैंन्स से पचा नहीं पाए। और वह ब्रसेल्स के साउथ स्टेशन पर इकट्ठा हो कर जमकर तांडव किया। वहां उनकी उनकी पुलिस से झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर आतिशबाजी भी फेंकी। जिसके बाद पुलिस को उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीँ कुछ मोरक्को फैंस को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

Related Articles

Back to top button