खेलदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

Neeraj Chopra Diamond League:  जैवलिन थ्रोअर में नीरज चोपड़ा ने मारी बाजी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर जीत दर्ज की हे शुक्रवार को जैवलिन थ्रो खेल में ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने दोहा में आयोजित डायमंड लीग बड़ी सफलता हासिल की है वही पीटर्स दोहा डायमंड लीग 2023 में तीसरे पायदान पर रहे जबकि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने बाजी मारी है। दोहा के कतर स्पोर्ट्स क्लब में हुई प्रतियोगिता में नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका. वही आपको बता दें कि नीरज पहली बार इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुए थे और तब वह चौथे स्थान पर रहे थे। रजत पदक विजेता और चेक गणराज्य के खिलाफ जैकब वडलेज्च, चोपड़ा के सबसे करीब रहे जिन्होंने 88.63 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके भारतीय प्रतिद्वंद्वी से महज चार सेंटीमीटर पीछे था। जैकब ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग में 90.88 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक प्राप्त किया था।

ओलंरपिक में कर चुके गोल्ड मेडल हासिल

भारतीय प्लेयर नीरज चोपड़ा कि उम्र 25 वर्ष है लेकिन वह एक के बाद एक टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल हासिल किया था। उन्होंने 7 अगस्त 2021 को यह कारनामा किया था। नीरज चोपड़ा ओलंपिक में मैडल जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने और भारत के सिर्फ दूसरे व्यक्तिगत गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाड़ी बने। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने गोल्ड 87.58 मीटर के यादगार थ्रो फेंक कर जीता था। वहीं से नीरज सबकी नजरों में आ गए थे। साथ ही ओलंपिक मैडल विनर नीरज चोपड़ा के नाम 89.94 मीटर के थ्रो के साथ भाला फेंकने का रिकॉर्ड भी है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

साल का पहला इवेंट और पहला स्थान 88.67 मीटर की विश्व लीड थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चमका। उन्हें बधाई ! आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button