खेलराष्ट्रीय

IPL 2023: वर्ल्ड कप 2011 के विजेता खिलाड़ी फिर दिखाएंगे जलवा, आईपीएल 2023 की इस टीम में किये गए शामिल

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग ( Mumbai Indians Team) की अब तक की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) अगले सीजन में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी करह तैयार है। मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए मिनी ऑक्शन में खूब खर्चा किया। इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस द्वारा एक ऐसे खिलाड़ी पर भी दांव लगाया है, जो साल 2011 में भारत की उस टीम का हिस्सा था, जिसने वर्ल्ड विजेता था। बतादें कि ये खिलाड़ी आईपीएल के पिछले सीजन में अनसोल्ड ही रहा था, लेकिन इस बार आईपीएल में ये खिलाड़ी फिर से खेलने के लिए तैयार है।

Piyush Chawla

2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी की हुई वापसी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) ने IPL 2023 के लिए दिग्गज स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला (Piyush Chawla) को टीम में शामिल किया है। बतादें कि गेंदबाज पीयूष चावला (Piyush Chawla) साल 2011 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। आज यानि 24 दिसंबर को पीयूष चावला (Piyush Chawla) 34 साल के हो गए हैं। हालाँकि पीयूष चावला (Piyush Chawla) IPL के पिछले सीजन का हिस्सा नहीं थे, उन्हें किसी टीम ने नहीं ख़रीदा था। जबकि साल 2021 के IPL में वो मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे।

आईपीएल में अब तक का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2008 से 2013 तक पीयूष चावला (Piyush Chawla) पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, उसके बाद उन्होंने साल 2014 से 2019 तक शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। जबकि साल 2021 में पीयूष मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) टीम में शामिल थे। अब एक बार फिर से वो इसी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

आईपीएल 2023 के लिए Mumbai Indian टीम

आईपीएल 2023 के लिए Mumbai Indian की टीम रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली. शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button