अन्य खेलखेल

Intercontinental Cup 2023: सुनील क्षेत्री का शानदार प्रदर्शन, भारत ने लेबनान को 2-0 से हराकर खिताब पर किया कब्जा

फूटबॉल में भारत धिरे-धिरे उभर रहा है। इसी क्रम में इंटरकांटिनेंटल कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने लेबनान को 2-0 से हार का स्वाद चखाया। इसी के साथ भारतीय टीम ने खिताब को हासिल कर लिया। यह दूसरी बार था जब भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल दिखाया। वहीं भारत ने दूसरी बार इंटरकांटिनेंटल कप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता हासिल की। बता दें कि इससे पहले साल 2018 में भारत ने कीनिया को हराकर आगे बढ़ा था। भारत साल 2019 में चौथा स्थान पर रहा था। बता दें कि साल 2019 में उत्तर कोरिया ने खिताब अपने नाम किया था।

भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा

मैच में भारत ने शुरुआत से विपक्षी टीम को दबाव में रखा। वहीं टीम ने ज्यादातर समय गेंद को अपने पाले में रखते हुए विरोधी टीम को मैच से पीछे कर दिया। हालांकि भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भी पहले हाफ में गोल नहीं दाग सका। लेकिन वो क्षण भी आया जब भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ में लल्लिंजुआला छांगते की मदद से भारत के लिए पहला गोल किया। इस समय भारत 1-0 से बढ़त हासिल कर आगे बढ़ गया। वहीं यह गोल इंटरनेशनल फुटबॉल में सुनील छेत्री का 87वां गोल था। बता दें कि मैच में दूसरा गोल 66वें मिनट में आया। इस गोल को छांगते ने लगाया और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीमों ने खुब प्रसाय किए लेकिन और गोल नहीं कर पाए। अंत में भारत ने इस मैच को 2-0 से जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार सामंजस्य दिखा

मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार सामंजस्य से खेलते दिखे और टीम के लिए गोल करने का अवसर बनाया। आपको बता दें कि निखिल पुजारी ने बेहद कम जगह में से लेबनान के खिलाड़ियों के बीच से गेंद छांगते को पास किया और इस खिलाड़ी ने टीम के कप्तान छेत्री के लिए मौका बनाने में जरा भी गलती नहीं की। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों के कमाल से फैंस बेहद खुश हो गए।

सुनील छेत्री की कप्तानी में भारत टॉप के साथ किया फाइनल में क्वालीफाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम ने इंटरकांटिनेंटल कप 2023 में सुनील छेत्री की कप्तानी में टॉप पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। बता दें कि भारत ने पहले दो मैचों में मंगोलिया और वानुआतु को शिकस्त दिया था। वहीं बाद के मैच में लेबनान के खिलाफ ड्रॉ हुआ था। दरअसल भारत और लेबनान के बीच अभी तक 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में भारत ने दो मैच और लेबनान ने तीन बार मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं तीन मैच ड्रॉ हुए।

Related Articles

Back to top button