खेलबड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयरीवा

Central Sports Minister Anurag Thakur ने रीवा को दी Athletics track सौगात; कांग्रेस राज में सुरक्षित नहीं है महिलाए

रीवा। देश के खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को रीवा के स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में 9 करोड़ रूपए के एथेलेटिक्स ट्रैक बनाने की सौगात दी है। एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को आयोजित सम्मेलन में उन्होंने मोदी सरकार व शिवराज की डबल इंजन सरकार ने उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होेंने कांग्रेस और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेगी है। वर्तमान में

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है जहां महिलाए सुरक्षित नहीं है। महिला अपराधों में प्रदेश में राजस्थान नम्बर एक पर है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर भाजपा ने केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों को उतारा है। इसीक्रम में नरेन्द्रमोदी में करीबी माने जाने वाले खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को दौरा कई अहम माना जा रहा है। इसके लिए शहर भाजपा ने प्रबुद्धजनों से चर्चा कार्यक्रम रखा था। पूर्व कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय डॉ रहस्मणि मिश्रा, राज्य अधिवक्ता परिषद के अखंड प्रताप सिंह ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम के दौरान केबिनट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला और सांसद जर्नादन मिश्रा एवं पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहें।

दिग्गीराज में न सड़क न बिजली

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान जहां मोदी और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं कांग्रेस की दिग्गी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सरकार में मध्य प्रदेश बिजली नहीं मिलती थी। सड़के तक नहीं थी। वहीं प्रदेश में शिवराज सड़क ने सड़कों अच्छा नेटवर्क तैयार किया है। इससे प्रदेश में एक समृद्धि प्रदेश बनकर उभरा है। वहीं प्रदेश मेें लाड़ली बहनों को सशक्त बनाने लाड़ली लक्ष्मी और बनाकर बेटी व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं कृषि क्षेत्र में ंिसंचाई का रकवा बढ़ा है। परिणाम स्वस्प कृषि विस्तार दर 19 फीसदी पहुंच रही है।


नहीं पहुंचे प्रबुद्धजन

भाजपा के आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की संख्या बहुत कम रही है स्थिति यह बनी कि खाली कुर्सियों को भरने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाना पड़ा। इसके बावजूद कुर्सियां नहीं भरी तो आनन फानन में उत्कृष्ट स्कूल के छा़त्र छा़़त्राओं को प्रबुद्धजन सम्मेलन में बुलाया गया है। इस तरह कार्यक्रम की असफलता को देख खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने गहरी नाराजगी जताई है।

Related Articles

Back to top button