अन्य खेलक्रिकेटखेलराष्ट्रीयरीवालोकसभा चुनाव 2024सतनासिंगरौलीसीधी

Rewa Sports News: स्व. बलिकरन सिंह स्मृति “खेल महोत्सव” 8 फरवरी से उसरी-त्योंथर में

रीवा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “खेलो इंडिया“ के माध्यम से पूरे देश में खेल प्रतिभा को निखारने एवं तरासने के लिए नया मंच प्रदान किया है जिसमे खिलाड़ियों के मन में आशा और विश्वास की लहर दौड़ गयी है। ओलम्पिक, एशिया एवं राष्ट्र मंडल खेलो में भारत ने अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया है अपने देश के युवा खिलाडी पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है और देश को गौरान्वित कर रहे है। खेल महोत्सव के संरक्षक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर खेलो इंडिया के तर्ज पर अपने पिता जी स्वर्गीय वलिकरन सिंह, वरिष्ट समाज सेवी की स्मृति में विधानसभा त्योंथर में खेल महोत्सव का आयोजन 8 फरवरी से 10 फरवरी तक किया जा रहा हैं। जिसमे त्योंथर विधानसभा के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए प्रचार प्रसार किया गया।

संरक्षक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत गाँवो का देश है। भारत की प्रतिभाएं गाँवो में बसती है उन्ही प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक टीम के खिलाडी तैयार हो इसलिए त्योंथर विधानसभा की 111 ग्राम पंचायत से खेल प्रतिभागी शामिल हो रहे है। जिसमें त्योंथर जनपद के 97 पंचायते एवं जवा जनपद से 14 ग्राम पंचायतो की टीम क्रिकेट, कब्बडी, बॉलीबाल, कुस्ती, रस्साकसी, मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस टूर्नामेंट में केवल अपने-अपने ग्राम पंचायत का ही प्रतिनिधित्व खिलाड़ी कर सकेंगे।

Rewa News: स्व. बलिकरन सिंह स्मृति

खेल महोत्सव में विधानसभा त्योंथर के 111 पंचायतों के 5 हजार से ज्यादा प्रतिभागी होगे शामिल

संरक्षक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को किट के रूप में टी शर्ट प्रदान की जा रही है कोचेस के लिए ट्रैक सूट इत्यादि का प्रबंध किया गया है। मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार राशि 1,51,000/- रूपए (एक लाख इक्यावन हजार) है जिसको सभी खेलो में बिभाजन किया गया है। क्रिकेट में समय ज्यादा लगता है इसलिए मंडल स्तर पर तीन जगह दिनांक 2 फरवरी से गढ़ी मंडल का गढ़ी में, त्योंथर मंडल का त्योंथर में एवं रामपुर सोनौरी मंडल का सोनौरी मंडल में शुरू की जा चुकी है। तीनो मंडल की 4 टीम एवं जनपद नगर पंचायत चाकघाट की टीम ग्राम उसरी में फाइनल राउंड खेलेगी।

मिनी मैराथन दौड़ 15 किलोमीटर लगभग त्योंथर कॉलेज ग्राउंड से 8 तारिख को सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी। उसका समापन पचगमा, सोहागी, मझिगवां, बड़ागाँव, गम्मभिरवा होते हुए खेल स्टेडियम ग्राम उसरी में होगा। बाकी सभी खेल रस्साकसी, वालीबाल, कब्बडी, कुस्ती, क्रिकेट उसरी में सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक किये जायेंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अथिति विधान सभ अध्यक्ष गिरीश गौतम रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह करेंगे। उद्घाटन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी कुलदीप सेन, ईस्वर पांडेय एवं रणजी खिलाडी आनंद सिंह सहित खेल जगत के कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे एवं इस खेल महोत्सव की गरिमा बढ़ाएंगे। संरक्षक के नाते देवेंद्र सिंह ने अपने ईस्ट मित्रों साथियों एक साथ क्षेत्र की जनता से अपील है की ज्यादा से ज्यादा तादात में पहुँच कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करें।

Related Articles

Back to top button