आईपीएलखेल

Andre Russell: रसेल ने SRH मैच में दिखाया अपना पावर, लगाए 2 गगनचुम्बी छक्का, क्रिस गेल की लिस्ट में तीसरे नंबर बनाई जगह

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी ताबड़तोड़, विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद से हुए मैच में एक शानदार मुकाम अर्जित किया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में KKR Vs SRH मैच में आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने दो शानदार छक्का जड़ा। उनके 2 2 छक्कों से उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के लगाने का आंकड़ा पूरा कर लिया है। इस तरह रसेल यह मूकाम पाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 1000 से ज्यादा छक्के लगाकर इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर हैं। इसके बाद हमवतन कीरोन पोलार्ड लिस्ट में दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में केकेआर के रसेल ने 24 रन 15 गेंदों पर बना डाले। जिसमें रसेल ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। रसेल ने इन 24 रनों में 2 गगनचुम्बी छक्का जड़ा और 1 चौका भी लगाया। आपको बता दें कि कोलकाता और हैदराबाद का यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा जिसमें वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी ने कोलकाता को 5 रनों से जीतने में भरपूर सहयोग किया।

रसल का कमाल

रसल मसल ने अभी तक 446 मैच खेले हैं जिसमें रसेल ने 167.73 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। रसेल ने अबतक 7488 रन जड़े हैं। वहीं इन रनों में उन्होंने अपने ताकत का इस्तेमाल करते हुए 600 छक्कों का आंकड़ा बनाया है। वहीं बात चौकों की करें तो रसेल ने 500 से भी ज्यादा छक्के लगाए हैं। आंद्रे रसेल न सिर्फ वेस्टइंडीज बल्कि दुनियाभर में होने वाले टी20 लीग में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखते हैं।

छक्कों का राजा क्रिस गेल

हालांकि क्रिस गेल ने सन्यास ले लिया है। लेकिन जब वे बल्लेबाजी करन उतरते थे तो गेंदबाजों की सांसे रुकी रहती थी। बता दें कि टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने सबसे अधिक छक्के जड़े हैं। इस कारनामे में उन से आगे कोई भी बल्लेबाज नहीं है। दरअसल क्रिस गेल के पास टी20 में 1056 छक्कों का रिकॉर्ड है। वहीं वे पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने इतने छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा और विराट में टक्कर

इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है। रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 472 छक्के लगाकर भारतीय खिलाड़ियों से टॉप पर हैं। हिटमैन शर्मा टी20 फॉर्मेट में 500 छक्कों का आंकड़ा पूरा करने के लिए मात्र 28 शॉट्स बचे हैं। भारतीय बल्लेबाजों के लिस्ट में रनमशीन कोहली 366 छक्के लगाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छ्क्के इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं, लिस्ट इस प्रकार है-

1. क्रिस गेलः 1056

2. कीरोन पोलार्डः812

3. आंद्रे रसेलः 600

4. ब्रेंडन मैक्कुलमः 485

5. कोलिन मुनरोः 480

6. रोहित शर्माः 472

7. विराट कोहलीः 366

Related Articles

Back to top button