Commonwealth Games 2022 : भारत की झोली में आए दो मेडल, संकेत ने सिल्वर व गुरुराज ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजिन बर्मिंघम में हो रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत की झोली में पहला पदक आ गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए संकेत सरगर ने देश को पहला मेडल दिलाया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। संकेत की इस उपलब्धि पिता महादेव सरगर ने कहा, “महाराष्ट्र के संगली में रोजी-रोटी के लिए मैं चाय और पान की दुकान चलाता हूं. मेरी बेटी ने हरियाणा (खेलो इंडिया यूथ गेम्स) में महाराष्ट्र के लिए गोल्ड मेडल जीता और मेरे बेटे ने अब राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीता है।” वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलो ग्राम भारवर्ग में यह मेडल जीता। राष्ट्रपति ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर पदक जीतने पर बधाई।
दूसरा मेडल जीता गुरुराज पुजारी ने
वहीं गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलो ग्राम भारवर्ग में यह मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का यह भारत का दूसरा मेडल है। भारत की राष्ट्रपति ने प्रसन्नता जताते हुए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं।