खेल

Haryana से रांची धोनी से मिलने पैदल चलकर पहुंचा है, Dhoni ने वापसी के लिए फ्लाइट में कराई व्यवस्था

हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हजारों दिलों की धड़कन है और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने फैंस का दिल भी तोड़ा है.उनके फैंस आज भी अपने प्यारे माही को बहुत ज्यादा याद करते हैं और उनके लिए हमेशा शुभकामनाएं देते रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं एसे शानदार भारतीय क्रिकेटर हैं जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है और वह हर किसी के दिलों पर राज करते हैं.

आपको बता दें खबरों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का एक फैन जो कि हरियाणा के गांव से पैदल चलकर ही महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंच गया. हरियाणा के रहने वाले अजय गिल नाम के व्यक्ति महेंद्र सिंह धोनी के बहुत ही बड़े फैन हैं. अजय गिल ने सोचा कि महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए कोई अनोखा तरीका अपनाया जाए इसी कारण वे हरियाणा के अपने गांव से पैदल चलकर ही महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंच गए.

जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी को अपने इस फैन की खबर पता चली तो उन्होंने भी अजय गिल के प्रेम के भाव को देखते हुए उनसे मिले उन्होंने अपने फॉर्म हाउस पर अजय गगिल का स्वागत किया और उनके ठहरने की व्यवस्था भी की रांची में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा अजय गिल का ये सुवागत देखकर अजय गिल बहुत ज्यादा खुश हुए. बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने अजय गिल को उनके घर पहुंचाने के लिए प्लेन की टिकट का व्यवस्था करवाई.

आपको बता दें 3 महीने पहले भी अजय गिल पैदल पैदल चलकर ही महेंद्र सिंह धोनी से मिलने राची उनके बंगले पर पहुंच गए थे. लेकिन उस समय महेंद्र सिंह धोनी रांची में नहीं थे.बल्कि चेन्नई में थे.इस कारण महेंद्र सिंह धोनी से मिल नहीं पाए थे. लेकिन अजय ने ठान लिया था कि वे किसी भी तरह महेंद्र सिंह धोनी से मिले बिना वापस नहीं जाएंगे.

इसलिए उन्होंने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का प्रयास किया और वह पैदल ही रांची के लिए चल पड़े. इस दौरान उन्होंने 1436 किलोमीटर का रास्ता तय किया. महेंद्र सिंह धोनी के इस फैन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन का बहुत ही अच्छे से स्वागत किया उसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी के मन में अपने फैंस के लिए कितनी प्यार और संवेदना है यह भी साफ देखने को मिल रहा है.

Related Articles

Back to top button