क्रिकेटखेल

ICC ने घोषित की 2022 की बेस्ट t20 टीम, कोहली, हार्दिक और सूर्या को मिली जगह

इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने वर्ष 2022 की बेस्ट टी-20 पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के 3 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, वहीं इंग्लैंड के जॉस बटलर को इस टीम का कैप्टन नियुक्त किया गया है।

आईसीसी की साल 2022 की बेस्ट टी-20 टीम में भारत के तीन, इंग्लैंड और पाकिस्तान के 2 और श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, न्यूज़ीलैंड और आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ियों को जगह मिली है। आपको बता दें की आईसीसी पूरे साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल करती है।

दिलचस्प बात ये है कि आईसीसी ने वर्ष 2022 की बेस्ट इंटरनेशनल टीम में आयरलैंड और ज़िम्बाबावे के भी एक एक खिलाड़ियों को जगह दी है। आपको बता दें कि बीते साल इन दोनों ने टी-20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते इन्हें आईपीएल की नीलामी में भी ख़रीदा गया था। हम जिन दो खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, वो है सिकंदर रजा और जोश लिटिल। रज़ा स्पिन ऑलराउंडर हैं तो वहीं जोश लिटिल बायें हाथ के तेज़ गेंदबाज़ है।

बीते साल 2022 में कोहली भी अपने पुराने अन्दाज़ में नज़र आये और रन बनाये। उन्होंने यूएई में होने वाले टी-20 एशिया कप के दौरान 5 मैचों में 276 रन बनाये। एशिया कप में ही विराट ने टी-20 में अपना पहला शतक अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ लगाया।

आईसीसी मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022 के लिए सूर्यकुमार का चयन किया गया। इसमें उन्होंने ने सनसनीख़ेज़ प्रदर्शन किया।

2022 की बेस्ट t-20 टीम-
जॉस बटलर( कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद रिज़वान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सिकंदर रजा, ग्लेन फ़िलिप्स, हार्दिक पण्ड्या, वनिन्दु हसरंगा, सैम करन, हरीस रऊफ़, जोश लिटिल

Related Articles

Back to top button