आईपीएलखेल

MI Vs GT Match: वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर, मुंबई-गुजरात का मैच के दौरान हुआ वीडियो वायरल, देखें वीडियो

Anil kapoor & Aditya Roy kapoor At Wankhede Stadium: शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुआ। बता दें कि मुंबई-गुजरात मैच में स्टार एक्टर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं अनिल कपूर और आदित्य रॉ कपूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी दिखे। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल है। देखिए वायरल वीडियो में क्या कर रहे हैं अनिल कपूर

मुंबई-गुजरात मैच में वानखेड़े पहुंचे अनुल कपूर

जानकारी के लिए बता दें कि अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की नई वेब सीरीज जल्दी ही रिलीज होने वाली है। जिसके प्रॉमोशन के लिए दोनों बॉलीवुड एक्टर वानखेड़े पहुंचे थे। मैच से पहले अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर कमेंट्री पैनल के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वायरल हुए इस वीडियो को इरफान पठान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। बता दें कि वायरल वीडियो पूर्व भारतीय ऑलराउंडर के सात अनिल कपूर और आदित्य मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

दोनों स्टार का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर किए वीडियो में स्टार एक्टर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ मोहम्मद कैफ व कॉमेडी स्टार मुनव्वर फारुकी भी हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स लगातार वायरल वीडियो में कमेट्स कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button