खेलराष्ट्रीय

Lausanne Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने जीता डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब, लगाया 89.08 मीटर पर निशाना

भाला फेंक खिलाड़ी ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार फिर से एक इतिहास रच दिया। उन्होंने डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो पहले भारतीय बन गए। सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी उन्होंने जगह पक्की कर ली है। चोटिल होने के कारन नीरज बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं हो पाए थे।

इस जीत के साथ नीरज चौपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। 24 साल के चोपड़ा चौपड़ा ने इस खिताब को जीतने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.04 मीटर दूर फेंका। आपको बता दें की यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नीरज चोपड़ा हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव का रहने वाले हैं। नीरज डायमंड लीग का ताज जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button