टैकनोलजीबड़ी खबर

BGMI Back In India: PUBG से हटा बैन! Krafton India के सीईओ ने दी जानकारी, वापस आ रहा है BGMI, भारत सरकार भी कर रहा सहयोग!

GMI unbanned India: पबजी जब से बैन हुआ है तब से इस गेम के खेलने वाले निराश रहे हैं। लेकिन अगर आप भी PUBG के दिवाने हैं तो अब आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल भारत में एक बार फिर से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India)की वापसी होने के साथ इसपर लगा बैन हटने वाला है। बता दें कि सरकार की तरफ से Krafton के इस पापुलर गेम BGMI (BGMI unbanned) को पिछले साल जुलाई में प्राइवेसी और सिक्योरिटी की वजह से भारत में इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि बहुत जल्द भारतीय यूजर्स दोबारा BGMI का मजा ले पाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 2022 में BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा का निर्दशे दिया था निर्देश के बाद पब्जी इंडिया को दोनों जगहों से हटा दिया गया था। वहीं अब भारत में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लौटने के खबर की पुष्टि भी Krafton की तरफ की गई है। आपको बता दें कि BGMI गेम पबजी मोबाइल इंडिया का रिब्रांडेड वर्जन है इसे क्राफ्टन (krafton bgmi news) ने कुछ बदलाव के साथ भारत में दोबारा लॉन्च किया था। वहीं अब Krafton India के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने पबजी इंडिया के दोबारा भारत में आने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम भारतीय अथॉरिटीज के आभारी हैं। कंपनी के सीईओ ने आगे कहा कि देश में दोबारा BGMI को लागू करने की इजाज दे दी है।

90 दिनों की टेस्टिंग के बाद पबजी भारत सरकार इस पर करेगी गौर

मोबाई बैटलग्राउंड पबजी गेम को लेकर आए रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने BGMI को 3 महीने की टेस्टिंग पीरियड के लिए शुरू करने के इजाजत दी है। बताया जा रहा है कि इन 90 (BGMI comeback for 90 days) दिनों में सरकार इस बात पर गौर करेगी कि क्या ऐप भारत के सभी नियमों को फॉलो करती है या नही। यदि अगर ऐप पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलती तो इसे बिना प्रतिबंध के साथ यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा और इसपर लगा बैन हटा दिया जाएगा।

अब इतने घंटे ही खेल पाएंगे गेम

सरकार के तरफ से BGMI पबजी गेम की भारत में वापसी होने की खबर तो सामने आ गई है। हालांकि इस बार जब यूजर्स गेम खेलेंगे तो उनके लिए एक नया नियम जोड़ा गया। इस गेम के नियम में कुछ बदलाव करके पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आई है कि बीजीएमआई इस बार प्लेयर्स के लिए 24×7 अर्थात 24 घटें यूजर्स इस गेम को नहीं खेल पाएंगे। कंपनी औऱ सरकार के निर्देश के बाद इसके खेलने के समय सीमा तय होने के साथ पेश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गेम में ब्लड जैसे ग्राफिक्स को हटाने का भी वादा डेवलपर ने किया है। जानकारी के लिए बता दें कि BGMI एक साउथ कोरियन गेमिंग ऐप है। वहीं पिछले साल भारत सरकार ने 300 से ज्यादा ऐप को बैन कर दिया था जिसमें BGMI का नाम भी शामिल किया गया था। वहीं अब BGMI से भारत के बैन हटाने के निर्णय से साउथ कोरियन गेमिंग कंपनी को बड़ी राहत मिलने वाली है।

Related Articles

Back to top button