उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

Retirement Age: 50 की उम्र पार कर चुके कर्मचारी अब होंगे रिटायर, आदेश हुआ जारी लिस्ट तैयार परेशान हुए कर्मचारी

Employees Retirement Age: इन दिनों एक नए आदेश की चर्चा काफी तेजी से हो रही है। नए देश में कहा गया है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र पार कर चुके कर्मचारियों को अब अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए विभाग अपनी तरफ से तैयारी भी कर रही है। उन कर्मचारियों का नाम सूची में शामिल किया जा रहा है। जिनकी आयु 50 साल पूर्ण हो चुकी है। सरकार इन्हें रिटायर करना चाह रही है। इसके लिए सरकार की ओर से विभागों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।


जानकारी के मुताबिक वाराणसी नगर निगम और जल कर विभाग के कर्मचारियों को रिटायर किया जाना है। जिनकी आयु 50 वर्ष पूरी हो चुकी है। ऐसी अवस्था में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के नगर निगम और जलकल विभाग में यह लागू किए गए हैं।



इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसकी चर्चा वाराणसी के उन 2 विभागों के साथ-साथ अन्य विभागों में भी हो रहा है। हालात तो यह है कि अब सोशल मीडिया के सहारे से इस खबर की चर्चा आम लोगों को भी पता चल रही है।


नगर आयुक्त ने अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है इसके लिए कि स्क्रीनिंग कमेटी का भी निर्माण किया गया है। जिसे 15 दिवस में जानकारी इकट्ठा करके लिस्ट तैयार करनी है। इस लिस्ट में उन कर्मचारियों का नाम शामिल किया जाना है। जो अगले 3 महीने के बाद 50 साल के हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button