उत्तर प्रदेशगुजरातदिल्लीबड़ी खबर

UP Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश अभी जारी रहेगा गर्मी का दौर, IMD ने बताया कब आएगा मानसून 2023

उत्तर प्रदेश। भीषण गर्मी से जल्द ही यूपी वालो को राहत मिलने वाली है वही लखनऊ में प्रदेश के मॉनसून को लेकर मौसम नया अलर्ट जारी किया है जिसके साथ प्रदेश वासियो को जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, 19 जून से लेकर 21 जून के बीच मॉनसून उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग समेत दूसरे हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान

प्रदेश मौसम विभाग अधिकारी मोहम्मद दानिश के मुताबिक प्रदेश में 17 जून से राजधानी लखनऊ और प्रदेश के दूसरे जिलों का मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश भी होने का पूर्वानुमान है।

चक्रवात का असर

17 जून से प्रदेश में मौसम बदलने का मुख्य कारण गुजरात में चल रहा चक्रवात बिपरजॉय है इसका असर 17 जून से लखनऊ समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में देखने के लिए मिलेगा साथ ही कहा कि धूल भरी हवाएं चलेंगी। बादलों की आवाजाही रहेगी।

तापमान में गिरावट

दरसअल लखनऊ शहर में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है जबकि रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है, वही 17 जून से मौसम बदलने के चलते लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी जिसके साथ ही लोग ठंडक का भी ऐहसास कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button