Viral

21 साल का दुल्हा और 52 साल ही दुल्हन, प्यार में उम्र नही देखी जाती

21 साल का दूल्हा और 52 साल ही दुल्हन, प्यार में उम्र नही देखी जाती

कहते है प्यार अंधा होता है। इसलिए प्यार में न रूप रंग दिखता है ना ही उम्र का फासला, दिल को अगर कोइ भा जाए तो इंसान को कुछ नही दिखता। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहा एक 21 साल के लड़के ने 52 साल की महिला से शादी रचाली। दोनो का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनो के बिच उम्र का इतना बड़ा फासला होने के बाद भी दोनो न शादी करली। लड़के का कहना है वो महिला से बेपनाह मोहब्बत करता है। वहीं महिला का कहना है अब जाके सच्चा प्यार मिला।

दोनो के मुताबिक 3 साल तक रिलेशन में रहने के बाद प्यार परवान चढ़ा और दोनो ने शादी करली। फेसबुक पर दोनो का वीडीयो काफी वायरल हो रहा है। वही सोशल मीडिया पर हर तरफ इस अजब प्रेमी की चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में दिखा जा सकता है। 21 साल के लड़का शादी के स्टेज पर गले में माला डालें अपनी दुल्हनिया के साथ खड़ा है। महिला के गले में भी माला है। वीडियो मे स्टेज पर शादी की महाराजा चेयर देख सकते है।

वीडीयो बनाते शख्स ने लड़के से पूछा आपने शादी करली? तब लड़के के हा कहा, जब उस शख्स ने लड़के के उसकी उम्र पूछी तो उसने 21 साल बताई। ओर जिस महिला से शादी हुई है उसके उम्र उसने 52 साल की बताई। बता दे यह वीडीयो फेसबुक पर चतुर्वेदी नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडीयो शेयर करने के साथ ही वायरल हो गया।कैप्शन में लिखा है, ‘और इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारम्भ हो चुका है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक 23 हजार लोगो द्वार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है. हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो पर यूज़र अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है।एक यूजर का कहना है, लड़का पढ़ा-लिखा मालूम पड़ता है। लगता है कि आंटी से प्रॉपर्टी के चक्कर में शादी की है। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, बस अब यही देखना-सुनना बाकी रह गया था।

Related Articles

Back to top button