Viral

9 वर्षो तक रही महिला प्रेग्नेट, जांच में जो पता चला उसने सबको हैरान कर दिया

A ‘stone’ came out of the stomach of a 9-year-old pregnant woman : एक मां अपने बच्चे को जन्म देने से पहले नौ महीने अपनी गर्भ में रखती है। किंतु इस बीच गर्भ से जुड़ी एक अनोखी खबर सुनने को मिल रही है। ये खबर एक ऐसी महिला की जो 9 वर्ष तक गर्भवती रही। किसी भी महिला के लिए अपने बच्चे को जन्म देने जितना पीड़ादायक होता है उतना ही खुशियों से भरा मौका होता है।

असल में ये पूरा मामला अमेरिका के कांगो इलाका का है। डेली मेल में छपी एक रिर्पोट के अनुसार एक अमेरिकन औरत ने करीब 9 वर्षो तक प्रेगनेट रही और उसके पश्चात उसके गर्भ से बच्चे की जगह स्टोन निकला। जानकारी के लिए बता दे की इस तरह की घटना को मेडिकल साइंस
में लिथोपेडियन कहते है। इसमें बच्चे के विकास के लिए उस तक खून सही मात्र में नहीं पहुंचता है। उसका विकास गर्भवस्था के दौरान रुक जाती है। ये मामला अमेरिकन महिला के साथ हुआ।
डाक्टर ने कहा की महिला की प्रेगनेंसी के 7वे महीने में बच्चे न किसी भी तरह का मूव मेंट करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला को महसूस हुआ की उसका बच्चा मिसकैरिज हो चुका है। किंतु डॉक्टर ने बताया की ऐसा नहीं है, किंतु बच्चा अब जीवित ही नही है। इसके बाद महिला को डॉक्टर ने कई दवाई लिख कर दे दी। इसके बाद महिला को चेक अप के लिए डॉक्टर ने बुलाया था। महिला जब अपने घर पहुंची तो उसे कई ताने सुनने को मिले। इसके बाद महिला बच्चे की सर्जरी के लिए दुबारा हॉस्पिटल नही गई और 9 वर्षो तक उसका बच्चा कोख में मृत पड़ा रहा।
इसके बाद दिन पर दिन महिला की मुसीबत बढ़ने लगी, महिला जो कुछ भी खाती उसे हजम करने में उसे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। धीरे धीरे महिला कुपोषण का शिकार हो गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौत के बाद जब डॉक्टर ने उसका पोस्टमार्टम किया तब इस बात का खुलासा हुआ। महिला के पेट में फीट्स पत्थर में परिवर्तन हो चुका था जो उसकी आंत में फांस गया था।

Related Articles

Back to top button