Viral

भूकंप से परेशान तुर्की के बाद अब इस देश पर आफत बनकर आई बाढ़

देश विदेश ख़बर: तुर्की में आए भूकंप से हर कोई डर गया है। हर रोज़ यहां नई मौत के आंकड़े से लोग डर गया। वही बचावकर्मी भी दिन रात मेहनत करके मलबे में दबे हुए लोगो को बचाने के काम में लगे हुए है। हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई है। वही दूसरी तरफ न्यूजीलैंड में भी बाढ़ की समस्या से लोग परेशान है। ऐसे में बताया जा रहा है की न्यूजीलैंड में भूस्खलन के बाद एक नई मुसीबत आने की आशंका है। बाढ़ के हालत को देखते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।

दरअसल न्यूजीलैंड में ग्रेबियल चक्रवर्ती तूफान की भी चेतावनी बताई जा रही है। इसी को देखते हुए न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, हॉक्स बे, बाईकाटो, बे ऑफ प्लेंटी और ताइराविटी में पहले से ही इमरजेंसी लगा दिया गया है।न्यूजीलैंड की हिस्ट्री में ये थर्ड टाइम था, जब देश में राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान किया गया है। पहली बार न्यूजीलैंड में 2019 में क्राइस्टचर्च में टेररिस्ट अटैक के दौरान इमरजेंसी लगाया गया था। इसके बाद दूसरी मर्तवा वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के वक्त न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय इमरजेंसी का एलान हुआ था।
आपको बता दें कि इस चक्रवाती तूफान ग्रेवल के कारण न्यूजीलैंड में करीब 40000 से ज्यादा घरों में बिजली चली गई। उत्तरी द्वीप में बहुत बड़े पैमाने पर बाढ़ के बाद भूस्खलन जैसी स्थिति देखने को मिली है। तूफान के कारण तेज समुद्री लहरें चल रही है और ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश जैसी स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते न्यूजीलैंड को काफी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वह खतरे को देखते हुए प्रशासन ने न्यूजीलैंड आने और जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया।

Related Articles

Back to top button