Viral

4 हाथ 4 पैर 2 हार्ट और 2 रीढ़ वाली बच्ची का हुआ जन्म, देखकर डॉक्टर भी हैरान

सारण शहर से इन दिनों एक विचित्र प्रकार की घटना सामने आई है। जिसमें यहां की रहने वाली एक महिला ने यहां के एक निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। जिसके चार हाथ और चार पैर है। यह घटना पिछली रात को हुई थी। यह देखकर अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि जन्म के 20 मिनट बाद ही बच्ची की मृत्यु हो गई थी।

दरअसल बात यह है कि पिछली रात सारण की रहने वाली प्रिया देवी को गर्भवती होने के कारण असहनीय दर्द होते ही यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके चार कान, चार हाथ और चार पैर थे। यह देखकर जांच करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए।

डॉक्टर ने देखा कि बच्ची के अंग सामान्य से अधिक है। इतना तो ठीक है लेकिन जब डॉक्टर ने बच्ची की अधिक जांच की तो पता चला कि बच्ची के दो हार्ट और दो रीढ़ की हड्डियां है। ऐसा देखकर तो डॉक्टर और हक्का बक्का हो गए। इसके बाद यह घटना पूरे अस्पताल में फैल गई। और बच्ची को देखने के लिए लोगो की भीड़ इक्कठा होने लगी।

इस विचित्र प्रकार की घटना से अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी भी परेशान हो गए थे। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि जन्म के 20 मिनट में ही बच्ची की मृत्यु हो गई थी।

यहां के डॉक्टर अनिल का कहना है कि इस प्रकार के केस काफी कम देखने को मिलते है। ऐसा तब होता है जब एक गर्भ में एक अंडे से दो बच्चे हो जाते है। अगर इन अंडों को समय रहते अलग कर दिया जाए तो दो जुड़वा बच्चे होने की संभावना बनती है। लेकिन अगर इन अंडों को अलग ना किया जाए तो इस प्रकार के बच्चे पैदा होता है। इस प्रकार के बच्चे होने पर गर्भवती महिला को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। और कई बार तो ऑपरेशन करके जन्म करवाना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button