Viral

Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाली महिलाओं से कभी ना बनाए रिश्ते, वरना सारी उम्र पड़ेगा पछताना

भारत के महान विद्वान, शिक्षक, कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और रणनीतिकार चाणक्य ने मानव की जिंदगी को सरल बनाने के लिए कई उपाय बताए हैं। चाणक्य की नीतियों को अपनाकर जीवन को आसान बनाया जा सकता है। चाणक्य नीति में माता-पिता, पुत्र, बेटी, पत्नी इत्यादि रिश्तो के बारे में बताया गया है। चाणक्य नीति में जिक्र किया गया है कि जीवन में कौन-कौनसी गलतियों को नहीं करना चाहिए। चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया कि एक संस्कारी स्त्री से ही पुरुष को विवाह करना चाहिए।

अगर स्त्री संस्कारी नहीं होती तो पूरा घर बर्बाद हो जाता है। संस्कारी हीन स्त्रियां पति और परिवार दोनों तो बर्बाद कर सकती हैं। चाणक्य नीति के अनुसार एक संस्कारी स्त्री पूरे परिवार का ख्याल रखती है, वह घर के लोगों के बारे में और उनके सुख समृद्धि के बारे में सोचती है। वह पत्नी की सारी खुशियों का ख्याल रखती है, और कभी पति या उसके परिवार के खिलाफ कभी गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करती है। चाणक्य के अनुसार स्त्री की सुंदरता और रंग-रूप ही सब कुछ नहीं होता है, बल्कि उसमें अच्छे गुण भी होने चाहिए।

संस्कारी हीन स्त्रियां कभी अपने परिवार के बारे में नहीं सोचते उन्हें सिर्फ खुद से मतलब रहता है। अगर कोई पुरुष सिर्फ स्त्री की सुंदरता देखकर उससे शादी करता है तो वह बहुत बड़ा मूर्ख है। एक पुरुष को शादी से पहले स्त्री के स्वभाव, लक्षण, संस्कार और गुणों के बारे में पहले ही जान लेना चाहिए। एक संस्कारी स्त्री घर को सुखद बना देती है।

(नोट-इस न्यूज़ में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं, विंध्य भास्कर इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related Articles

Back to top button