Viral

Zometo: कोरियन लड़की ने zometo से खाना ऑर्डर किया, इसके बाद जो हुआ सब हुए हैरान

Viral news: कभी कभी आप कुछ मंगवाते है आता है कुछ, जिसे खाने के बाद आपको काफी मजा आ जाता है। हम में से ज्यादतार लोग खाना ऑनलाइन एप की मदद से मंगवाते है, और इसके लिए हम सभी रेटिंग्स देखते है। आज बात करेंगे एक ऐसी वीडियो की जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक लड़की ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो की वेबसाईट पर जाकर सबसे खराब रेटिंग वाले फूड को देखा और उसे ऑर्डर कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसपर किसी को यकीन नही हुआ। इस वायरल हो रहे वीडियो में लडकी के हाव भाव देखकर लोगो को बहुत मजा आने लगा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मैगीकिम नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की लोगो से पूछती है की अपने जोमेटो वर्स्ट रेटिंग वाले खाने को टेस्ट करती है, इसके बाद लड़की सबसे वर्स्ट रेटिंग वाले खाने को खोजकर उससे ऑर्डर कर देती है। इसके बाद खेल शुरू हो जाता है।

इसके बाद वो लड़की जब फूड की पैकेट को खोलती है, तो उस पैकेट में दाल चावल के साथ तमाम तरह के फूड आइटम भी थे। इसके बाद लड़की मिक्स थाली खाना शुरू करती है। लड़की खाने जैसे ही शुरू करती है उसकी दाल गिर जाता है। लड़की को खाना इतना स्वादिष्ट लगता है की वो पूरा खाना खा जाती है। ऐसे में वो कहती है जिसे सभी लोग वर्स्ट फूड कहते है असल में वो काफी कमाल का खाना निकला। खाना तो बहुत स्वादिष्ट था या मेरा टेस्ट ही बेकार है।

इस वायरल हो रहे वीडियो को लोग काफी पसंद करते है। दूसरी बात ये है की जोमेटी के लिए भी काफी अच्छी बात है। कई बार लोग फ्री के खाने या स्पेशल ट्रीटमेंट के चक्कर में खराब रेटिंग दे देते है। इसके बाद कई यूजर ने कहा की कभी भी रेटिंग के भरोसे नहीं रहने चाहिए।

Related Articles

Back to top button