Viral

वेलेंटाइन डे के दिन BF के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई लड़की, फिर मां ने कर दिया बुरा हाल Video हुआ वायरल

वैलेंटाइन डे के दौरान हमें इंटरनेट पर कई प्रकार के प्यार भरे और मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इस वेलेंटाइन वीक में ऐसा होता है कि लोग अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं रहते हैं। लव बर्ड्स के साथ बहुत सारे लोग क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस प्रकार के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मां ने अपनी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करते हुए छत पर पकड़ लिया, फिर उसके बाद क्या होता है। आइए देखते हैं…

जब लड़की की मां ने लड़के के साथ उसे देखा तो अपने पैर से चप्पल निकाल कर दोनों को पीटने लग गई और जब तक पीटते रहे तब तक कि उसका दिल ना भर गया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर पड़ोसी द्वारा रिकॉर्ड करके शेयर किया गया है जिसके बाद यह काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। 14 फरवरी के दिन शेयर किया गया यह वीडियो टि्वटर के ऊपर काफी वायरल हुआ। हालांकि यह वीडियो कहां का है अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन दिया गया कि, “आंटी जी ने बेटी के वैलेंटाइन डे प्लान पर पानी फेर दिया है। लड़का और लड़की जब छत पर मिल रहे होते हैं तो उसी दौरान मां के आने की आहट सुनकर लड़की का बॉयफ्रेंड छुप जाता है। लड़की की मां उसके बॉयफ्रेंड को चारों तरफ ढूंढती है। इस दौरान पड़ोसी की छत पर खड़े एक व्यक्ति ने सारी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। जब बेटी रंगे हाथों पकड़ी जाती है तो मां बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाती है और दोनों को चप्पल से मारने लग जाती है।

लड़का यह सब देखकर छत से कूद कर भाग जाता है। उसके बाद महिला ने अपने बेटे को बहुत ज्यादा पीटा है। अब इस वीडियो के ऊपर कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि अभी इस लड़की की जल्द ही शादी कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button