Viral

पति को नहीं पसंद था पत्नी का मोटापा शुरू की डाइटिंग अब हुआ ऐसा हाल, सिर्फ 22 किलो वजन

आए दिन हमे देश और दुनिया से कोई ना कोई अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते रहते है। ऐसा ही कुछ किस्सा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दिनों रूस में रहने वाली एक महिला काफी सुर्खियों में बनी हुई है।

दरअसल बात यह है कि रूस में रहने वाली एक महिला ने डायटिंग करके अपने आप को 22 किलो का कर दिया। अगर हम देखे तो किसी चार से पांच साल के बच्चे का वजन इतना होता है। लेकिन यह महिला 5.2 फिट की है। और इनका वजन महज 22 किलो है। इस महिला नाम बोब्रोवा है। और यह रूस कि रहने वाली है।

डायटिंग करके 22 किलोग्राम वजन किया

रूस की रहने वाली इस महिला ने स्थानिक मीडिया को बताया कि उनका वजन अधिक बढ़ने के कारण उनके पति ने उसको फुले हुए गालो वाली बताया। पति के ऐसे कमेंट से उन्हें बुरा लगा और उसके बाद वजन कम करने का सोचा।

वजन कम करने के लिए वह डायटिंग पर रहने लगी और देखते ही देखते उसका शरीर कंकाल की तरह बनता गया। और उसका वजन महज 22 किलोग्राम हो गया। उसका कहना है कि उसके पति ने ऐसा करने से उनको कभी नही रोका। और आज उनका शरीर पूरे कंकाल के समान हो गया है।

महिला की इसी हरकत की वजह से उनकी नौकरी भी छूट गई है। और उनका फ्रेंड सर्कल भी कम हो गया हैं। अभी महिला के शरीर मे सिर्फ हड्डियां बची है। और पूरा शरीर कंकाल बन गया है। अभी यह महिला अकेले ही जीवन व्यतीत कर रही है। और पुरे तरीके से कुपोषित हो चुकी है।

महिला कहती है कि उसने अपने पति के लिए खुद को खत्म कर दिया। पति की खुशी के लिए उसने अपना पूरा जीवन बर्बाद कर दिया। लेकिन पति ने कभी भी उसको ऐसा करने से नही रोका। आज महिला को अकेले ही जीवन गुजारना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button